तिल के तेल के आश्चर्यजनक फायदे और नुक्सान - Sesame Oil Benefits

तिल के लड्डू को सर्दियों में बनाया जाता है क्योकि इसकी तासीर गरम होती है और ये शरीर को ताकत और गर्मी देता है।आज हम तिल के तेल के फायदे और नुकसान के बारे में जानेगे।
Benefits-Of-Sesame-Oil

घाव जल्दी भरमे में मदद 
तिल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है। इस गुण की वजह से इसमें घाव को भरने का गुण होता है। इस तेल के इस्तेमाल से शरीर के किसी भी हिस्से में हो रही सूजन को कम किया जा सकता है। इसमें कपूर और देसी घी मिलाकर आप इसका इस्तेमाल जलने पर भी कर सकते है, इससे आराम आएगा।
बालों को स्वस्थ बनाए रखने में लाभकारी 
बालो को पोषण देने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते है। इस तेल को गर्म करे और हल्का गुनगुना होने पर इसे बालो की जडो पर लगाए और हल्के हाथ से मालिश करे। तेल को बालो में कम से कम ३० मिनट रहने दे और फिर माइल्ड शैम्पू से धो ले।
खांसी में फायदेमंद
अगर किसी को सूखी खांसी की समस्या हो उन लोगो को मिश्री और तिल को मिलाकर पानी के साथ खाना चाहिए। इससे उनको आराम आएगा। 
स्किन के लिए लाभकारी 
स्किन के लिए जिंक बहुत जरुरी होता है और तिल के तेल में जिंक प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है। तिल का तेल के इस्तेमाल से स्किन में नमी, चिकनाई और लचीलापन बना रहता है। इस वजह से स्किन में बुढापा में होने वाली परेशानी से बचाया जा सकता है। तिल का तेल एक तरह का सनस्क्रीन है जो स्किन को प्रदूषण और सूर्य से होने वाली परेशानियों से बचाता है।
ब्लड सर्कुलेशन को सही करता है 
इस तेल की मालिश से और इस्तेमाल से ब्लड सर्कुलेशन सही हो जाता है। इसके इस्तेमाल से उन कोशिकाओं को ताकत मिलती है जो ठीक से काम नही कर रही है। ऐसा इसलिए होता है क्योकि तिल का तेल गाढ़ा होता है और आसानी से स्किन में समा जाता है। 
दिमागी रूप से स्वस्थ 
तिल के तेल से बालो पर मसाज करके और दूसरे रूपों में इसका इस्तेमाल करके आप तनाव और डिप्रेशन को दूर कर सकते है।
कार्य क्षमता बढाने में मदद 
तिल के तेल में जिंक और कॉपर बहुत मात्रा में होता है जिसके सेवन से शरीर में ताकत बढती है और व्यक्ति ज्यादा कुशलता से और ज्यादा काम कर पाता है। 

दांतों के लिए लाभकारी 
तिल का तेल दांतों के लिए भी लाभकारी है। तेल को मुंह में कुछ देर के लिए रखते है और फिर इस थूक देते है। ऐसा करने से मुंह के साथ कीटाणु ख़तम हो जाते है और दांत और मसूड़े साफ़ हो जाते है। 
हड्डियों की मजबूती के लिए लाभकारी 
इसमें जिंक, कॉपर और कैल्शियम होता है जिस वजह से ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसी कारण तिल के तेल का भोजन में जरुर इस्तेमाल होना चाहिए। बुजुर्ग लोगो को इस तेल से हाथ पैरो की मालिश करनी चाहिए।
तिल के तेल के नुकसान 

  • इससे कई लोगो को एलर्जी की शिकायत हो जाती है जैसे पेट ख़राब होना, नाक बहना, आखो के आसपास सूजन, अस्थमा में परेशानी आदि।
  • जो लोग खून पतला करने की दवाई ले रहे हो उनको तिल के तेल का इस्तेमाल डॉक्टर से पूछने के बाद ही करना चाहिए। 
  • यदि किसी बीमारी से ग्रसित है तो डॉक्टर की सलाह के बिना तिल का या तिल के तेल का इस्तेमाल न करे।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree