ड्राई फ्रूट्स के सस्ते विकल्प और इसके फायदे - Benefits Of Dry Fruits

सेहत बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स बहुत जरुरी माने जाते है। इसमें कई तरह के विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीओ क्सिडेंट जैसे पोषक तत्व होते है। डॉक्टर सभी को इन्हें अपने रोज के मेनू में शामिल करने की सलाह देते है लेकिन इसे मेनू में शामिल कर पाना हर किसी के लिए आसान नही है। इसके खरीदने के लिए बहुत पैसो की जरुरत पडती है। ये 600 से लेकर 900 रुपए किलो के हिसाब से मिलते है। इतनी महंगी चीजे खरीदना हर किसी के बस की बात नही है, लेकिन लोग इन चीजो से मिलने वाले पोषक तत्व इनके विकल्पों से पा सकते है। बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, खजूर इन सभी ड्राई फ्रूट्स की जगह आप सस्ते और आसानी से उपलब्ध चीजो का सेवन करके इसके जैसे ही लाभ पा सकते है और अपनी सेहत बना सकते है। इन चीजो को कम खर्चे में आप आसानी से खरीद सकते है और खुद खा सकते है और अपने बच्चो को खिला सकते है। आज की पोस्ट में हम कुछ ऐसे ही विकल्पों के बारे में बात करेंगे। ये सभी विकल्प आपको आसानी से बाज़ार में मिल जाएगे। चलिए ड्राई फ्रूट्स के सस्ते विकल्प और इसके फायदे के बारे में जानते है
Benefits-Of-Dry-Fruits

  • बादाम की जगह मूंगफली खाए - बादाम में कई पोषक तत्व होते है जैसे एंटीओक्सिडेंट, प्रोटीन्स, मिनरल्स, विटामिन्स, इसलिए बादाम को रोज खाने की सलाह दी जाती है लेकिन बादाम बहुत महंगे होते है। इसमें मौजूद गुणों के लिए आप बादाम की जगह मूंगफली दानो का सेवन कर सकते है। 
  • खजूर न हो तो खाए केले - खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो कई पोषक तत्वों का खजाना होता है। सर्दियों में खजूर बहुत मिलते है लेकिन ये महंगे भी होते है। हर कोई इसे हमेशा खरीदकर नही खा सकता। खजूर में आयरन भरपूर होता है। आयरन के लिए आप केला खा सकते है। खजूर के समान केले में भी सोडियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। 
  • काजू के फायदे के लिए खाए खरबूजे के बीज - काजू ड्राई फ्रूट में प्रोटीन, कैल्शियम, फैट्स और आयरन भरपूर होता है, इसलिए कम्जोर लोगो को काजू खाने की सलाह देते है, लेकिन हर कोई इसे खरीद पाए ये जरुरी नही है। काजू में मिलने वाले पोषक तत्वों के लिए आप इसकी जगह खरबूजे के बीज खा सकते है। 
  • पिस्ता की जगह सूरजमुखी के बीज खाए - पिस्ता बहुत टेस्टी होता है साथ ही हेल्दी भी। बच्चो को पिस्ता बहुत पसंद होता है लेकिन हर माँ बाप इस महंगे ड्राई फ्रूट को उन्हें नही खिला सकते है। वो पिस्ता की जगह सूरजमुखी के बीज खा सकते है। काजू की तरह इसमें भी कॉपर, मैगनीज, फोलिक एसिड और कॉपर होता है। 
  • अखरोट की जगह खाए सूरजमुखी के बीज - अखरोट कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भरपूर और सस्ते मिलते है लेकिन बाकी शहरों में ये बहुत महंगे मिलते है। टेस्ट में ये बहुत अच्छे होते है साथ ही हेल्थ के लिए जरुरी भी होते है। आप इसकी जगह सूरजमुखी के बीज खा सकते है। अखरोट की तरह इसमें भी कई एंटीओक्सिडेंट होते है। ये आपको अखरोट से बहुत सस्ते पड़ेंगे। 
आज से ही इन विकल्पों को ट्राई करे और अपनी सेहत बनाए।

Comments

Popular posts from this blog

पिस्ता के इस्तेमाल से हमारी सेहत और खूबसूरती को क्या लाभ मिलता है - Beauty & Health Benefits Of Pistachios

प्यूबिक हेयर से छूटकार चाहती हैं? आप इन अनचाहे बालों को हटाने के तरीके से अनजान भी हैं? - Ways to Remove Unwanted Hair

साड़ी के साथ बनाएं ट्रेंडी हेयर स्टाइल - Simple Hairstyle For Saree